Virat Kohli retirement

 Virat Kohli retirement 




विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज हैं। इन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद T 20 से सन्यास लेने की घोषणा कर दी।  इनका जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। इनका जन्म पंजाबी हिंदू परिवार मे  हुआ था। इन्होंने अपने अपने बल्लेबाजी से पूरी दुनिया लोहा मनवाया है।


क्रिकेट करियर

इन्होंने अपने क्रिकेट सीखने को शुरुवात अपने दिल्ली की क्रिकेट एकेडमी से ही की। फिर इन्होंने 2006 से लेकर अभी तक दिल्ली के लिए खेलते हैं। और बात की जाए आईपीएल की तो इन्होंने अपनी पहली आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला था और अभी तक इसी टीम का हिस्सा हैं। इन्होंने अभी तक 252 आईपीएल मैच खेल चुके हैं जिसमे इन्होंने ने 8004 रन बनाएं हैं जिसमे 8 शतक है।


अंतरराष्ट्रीय करियर 

विराट कोहली ने अपना अंतरराष्ट्री क्रिकेट की शुरुवात 18 अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेल कर किया था फिर उसके बाद 12 जून 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ T 20 मैच में डेब्यू किया और 20 जून 2011 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया। इन्होंने अभी तक 530 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमे 26884 रन बनाएं हैं। इन्होंने अपने बल्लेबाजी का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया हैं। इन्हे दुनिया के महान बल्लेबाज में शुमार किया जाता है। विराट कोहली अपने कैरियर में 3 एशिया कप , 1 अंडर 19 वर्ल्ड कप , 1 चैंपियन ट्रॉफी , 1 T20 वर्ल्ड कप और एक वनडे वर्ल्ड कप जीता है। ये अभी तक 6 अंतर्राष्ट्रीय ट्राफी जितने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।



TEST ODI T20I IPL
Match 113 292 125 252
Innings 191 280 117 244
Run 8848 13848 4188 8004
S Rate 55.56 93.59 137.04 131.97
Average 49.16 58.68 48.7 38.67
Highest 254 183 122 113
100s 29 50 1 8
50s 30 72 38 55
4s 991 1294 369 705
6s 26 152 124 272




पर्सनल लाइफ 

इनका जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रेम नाथ कोहली है और इनकी मां का नाम सरोज कोहली है। इन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ शादी की है और इसकी वजह से ये कह चर्चा में भी रहे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को सबसे फेमस सेलिब्रेटी के लिस्ट में शामिल किया जाता है।